फतेहाबाद में भतीजे ने की चाचा की हत्या कर नहर में फेंका शव, वजह कर देगी हैरान...आरोपी गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Nov, 2025 09:40 AM

nephew kills uncle in fatehabad

हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव गोरखपुर में पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव नहर से बरामद किया गया है।

फतेहाबाद : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव गोरखपुर में पांच दिनों से लापता व्यक्ति का शव नहर से बरामद किया गया है। व्यक्ति की हत्या का आरोप उसके भतीजे पर लगा है। बताया जा रहा है कि भतीजे ने चाचा का गला घोटकर उसको मार दिया। जिसके बाद शव को नहर में फेंक आया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक गांव गोरखपुर निवासी लक्ष्मण सिंह अकेला रहता था। वह अविवाहित था। लक्ष्मण खेत में ही ढाणी बनाकर रहता था। वह गांव में कभी-कभार आता जाता था। 31 अक्टूबर के बाद से वह किसी को दिखा नहीं। पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मण सिंह के चचेरे भाई दिलबाग ने बताया है कि उसकी भाई लक्ष्मण चार-पांच दिन से लापता था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उसकी डेडबॉडी भाखड़ा ब्रांच नहर में मिली। हालांकि उस समय नहर में पानी नहीं बह रहा था। तीन-चार दिन पहले ही नहर बंद हुई है। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि लक्ष्मण सिंह और मनफूल सिंह दोनों भाईयों के नाम पर तीन एकड़ जमीन थी। उसके भतीजे ने जमीन हथियाने के लालच में अपने चाचा की हत्या कर दी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!