इस्तीफों का दौर शुरू , अब टिकट न मिलने से नाराज नीलम अग्रवाल ने छोड़ी कांग्रेस

Edited By Shivam, Updated: 04 Oct, 2019 03:08 PM

neelam aggarwal leaves congress angry over not getting ticket

हरियाणा में इस्तीफों को दौर शुरू हो गया है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने पार्टियां छोडऩा शुरू कर दी हैं। कुछ दिन पहले समस्त भारतीय पार्टी का कांग्रेस में विलय किये जाने के बाद टिकट न मिलने से नीलम अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

भिवानी(अशोक): हरियाणा में इस्तीफों को दौर शुरू हो गया है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने पार्टियां छोडऩा शुरू कर दी हैं। कुछ दिन पहले समस्त भारतीय पार्टी का कांग्रेस में विलय किये जाने के बाद टिकट न मिलने से नीलम अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

PunjabKesari, haryana

नीलम अग्रवाल ने अपनी टिकट न मिलने का कारण किरण चौधरी बताया हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व समस्त भारतीय पार्टी का अध्यक्ष सुदेश अग्रवाल व नीलम अग्रवाल ने कांगे्रस में विलय कर दिया था। विलय के बाद वे कांग्रेस के लिए काम कर रही थी। नीलम ने आरोप लगाया है कि उन्हें किरण चौधरी ने टिकट नहीं लेने दी। 

नीलम अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिस समय उन्होंने पार्टी का विलय किया, तब किरण चौधरी ने ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात करवाई थी। उस समय उन्हें टिकट का भरोसा दिया था, लेकिन अब उनका नाम आगे आया तो, किरण चौधरी ने उनका टिकट कटवाने में अहम भूमिका अदा की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!