महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की जीत का हरियाणा में जश्न, CM सैनी बोले- भाजपा-महायुति आहे...एक है तो ‘सेफ'

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2024 04:04 PM

nayab singh saini reacted to bjp alliance victory in maharashtra election

हरियाणा विधानसभा चुनाव का महाराष्ट्र में भी असर देखने को मिला। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को एक तरफा बहुमत मिला। इसकों लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर मराठी में लिखा कि भाजपा-महायुति आहे...एक है तो ‘सेफ’ हैं।

हरियाणा डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनाव का महाराष्ट्र में भी असर देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र में भी हरियाणा जैसे मुद्दे उठाए, जिसका पार्टी को फायदा देखने को मिला है और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को एक तरफा बहुमत मिला। 

लड्‌डू बांटकर जश्न मनाएगी भाजपा 

इसकों लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर मराठी में लिखा कि भाजपा-महायुति आहे...एक है तो ‘सेफ’ हैं। वहीं, महाराष्ट्र की जीत से उत्साहित भाजपा शनिवार को हरियाणा में जिला कार्यालयों पर लड्‌डू बांटकर जश्न मनाएगी। आगामी 2 महीने के अंदर राज्य में निकाय चुनाव होने हैं। भाजपा हरियाणा में जीत का माहौल बनाए रखना चाहती है। 

PunjabKesari

चिखली और खामगांव में सैनी ने की थी रैली

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महाराष्ट्र की चिखली और खामगांव सीट पर रैली की थी और उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की अपील की।  इन दोनों सीटों पर भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से था। इन दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नायब सैनी ने ठाणे और मुंबई में भी प्रचार किया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!