राहुल के करनाल दौरे पर नायब सैनी ने की टिप्पणी, सैलजा की अनदेखी पर भी दिया ये बड़ा बयान

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Sep, 2024 09:14 AM

nayab saini commented on rahul s karnal visit

हरियाणा में विधानसभा चुनावों का दौर जारी है। कुरुक्षेत्र जिले के गांव बीड मथाना पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के करनाल दौरे पर टिप्पणी की।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा में विधानसभा चुनावों का दौर जारी है। कुरुक्षेत्र जिले के गांव बीड मथाना पहुंचे कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी के करनाल दौरे पर टिप्पणी की। सीएम सैनी कहा कि देश की जनता ने उन्हें फ्री कर रखा है, क्योंकि कांग्रेस की ना कोई नीति है ना कोई सही नीयत। यही नहीं शीर्ष नेतृत्व भी सही नहीं है व कांग्रेस भ्रष्ट्राचार की दलदल में धंसी हुई है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की खाली दुकान में झूठ का सामान मिलता है। 

इस दौरान नायब सैनी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस का हिमाचल, कर्नाटक में तेलंगाना में किए झूठे वादों का इतिहास भलीभांति देख लिया है। हिमाचल में सत्तारूढ़ होने से पहले एक लाख नौकरियां, महिलाओं को ₹1500 देना, व 300 यूनिट बिजली का बिल माफ करने का फायदा किया था लेकिन सब ढकोसला निकला। 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोगों का उत्साह व जोश देखते ही बनता है और तीसरी बार बड़े मैंडेट से भाजपा सरकार बनेगी। सैनी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने कुमारी शैलजा पर जो टिप्पणी की है, वह सरासर गलत है वो कांग्रेस की बड़ी दलित महिला नेत्री है और उनका अपमान-शोषण करना ठीक नहीं है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!