जेल से निकलते ही जयहिंद ने आर पार की लड़ाई का किया ऐलान, बोले- प्रदेश में फिर होगी महाभारत

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 23 Dec, 2022 08:35 PM

naveen jaihind challenge cm manohar lal after being released from jail

नवीन जयहिंद ने चुनौती देते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री जी तैयार रहना, अब महाभारत होगी”। जयहिंद ने कहा कि वे विधानसभा सत्र के दौरान जनता के मुद्दों को लेकर अकेले विधानसभा भी पहुंचेंगे।

रोहतक(दीपक): 8 दिन रोहतक की सुनारिया जेल में रहने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद को आज रिहा कर दिया गया।  जेल से बाहर आते ही नवीन जयहिंद ने फिर वही तेवर दिखा दिए। रिहाई के बाद जयहिंद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नवीन जयहिंद ने चुनौती देते हुए कहा कि, “मुख्यमंत्री जी तैयार रहना, अब महाभारत होगी”। जयहिंद ने कहा कि वे विधानसभा सत्र के दौरान जनता के मुद्दों को लेकर अकेले विधानसभा भी पहुंचेंगे।

 

सरकार पर उनकी आवाज दबाने का लगाया आरोप

 

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे नवीन जयहिंद को जेल से रिहा किया गया। जेल से रिहा होते ही वह सीधे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पहुंचे और वहां पुष्प अर्पित किए। इस समय जयहिंद के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार झूठे मुकदमे बनाकर उनकी आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन यह आवाज दबने वाली नहीं है। यही नहीं उन्होंने तो मुख्यमंत्री को जनरल डायर तक करार दे दिया। उन्होंने कहा कि यह नवीन जयहिंद की लड़ाई नहीं, बल्कि उन युवाओं और प्रदेश की जनता की लड़ाई है, जिसे सरकार दबाने का प्रयास कर रही है।

 

PunjabKesari

 

मुख्यमंत्री की दी खुली चुनौती, विधानसभा जाने की भी कही बात

 

नवीन जयहिंद ने सीधे तौर पर ऐलान कर दिया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अब तैयार रहना चाहिए, क्योंकि हरियाणा की धरती पर अब एक बार फिर महाभारत होने वाली है। जयहिंद ने कहा कि 26 दिसंबर से हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इसलिए वे जनता के मुद्दों उठाने के लिए विधानसभा जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने फाइलों का डर दिखाकर विपक्ष को चुप करा रखा है, लेकिन नवीन जयहिंद के पास ऐसा कुछ नहीं है कि वह सरकार के दबाव में आ जाए। अब आने वाले समय में ऐसे-ऐसे खुलासे होंगे कि सरकार की नींद उड़ जाएगी। यही नहीं इस दौरान नवीन जयहिंद ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल करने के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक पदों को वे पहले ही लात मार चुके हैं।

 

पीजीआई मारपीट प्रकरण में 15 दिसंबर को हुई थी गिरफ्तारी

 

गौरतलब है कि पीजीआई मारपीट मामले में नवीन जयहिंद को 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नवीन को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस बीच जयहिंद पर पहले से दर्ज एक मामले में भी सुनवाई शुरू हो गई। हालांकि कोर्ट ने दोनों ही मामलों में जयहिंद को जमानत दे दी थी। इसके बाद शुक्रवार शाम को नवीन को सुनारिया जेल से रिहा किया गया है। बता दें कि नवीन जयहिंद की रिहाई की मांग को लेकर कई जिलों में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन भी किए जा रहे थे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!