Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2021 09:37 AM

नगर पालिका की आठ माह बाद आज हुई सदन मीटिंग हंगामे के बीच हुई। बैठक में पार्षद पति व उनके परिजनों के आने पर जमकर हंगामा कटा। बैठक में खस्ताहाल सडक़ें, गंदगी से पटा शहर, अतिक्रमण एवं लावारिस पशुओं
रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : नगर पालिका की आठ माह बाद आज हुई सदन मीटिंग हंगामे के बीच हुई। बैठक में पार्षद पति व उनके परिजनों के आने पर जमकर हंगामा कटा। बैठक में खस्ताहाल सडक़ें, गंदगी से पटा शहर, अतिक्रमण एवं लावारिस पशुओं जैसी समस्याओं पर पार्षदों ने जमकर सवाल उठाए एवं जमकर लगाए आरोप। बैठक में रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव भी मौजेद थे। पार्षद पति व उनके परिजनों के हंगामे के बाद उन्हें सदन में एक साइड बैठने की जगह दी गई।
शहर की समस्याओं को लेकर पार्षदों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। बैठक में हाल ही में तीन नोमिनेट किए गए तीन पार्षदों को शपथ भी दिलाई गई। कोरोना काल के कारण सदन की बैठक नहीं हो पाई थी और इसी के चलते समस्याओं को लेकर पार्षदों ने जमकर सवाल उठाए। अधिकारी तमाम समस्याओं पर सफाई देते रहे लेकिन पार्षद उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने से नहीं चूके। बैठक में मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगाने का मुद्दा उठा। इस अवसर पर विधायक चिरंजीव राव ने शहर में व्याप्त तमाम समस्याओं को बैठक में रखा।