नगरनिगम अधिकारियों पर ताले तोडऩे और सामान चुराने का आरोप, दुकानदारों ने निगम में किया प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 06 Feb, 2020 12:04 PM

municipal officers accused of breaking locks and stealing goods

मीट मार्कीट इंडस्ट्रीयल एरिया के सैंकड़ों दुकानदारों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे भलवा, गौरव, मास्टर, सतनाम, तबरेज व राहुल आदि ने बताया कि मंगलवार को मीट मार्कीट बंद थी

यमुनानगर (सतीश) : मीट मार्कीट इंडस्ट्रीयल एरिया के सैंकड़ों दुकानदारों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे भलवा, गौरव, मास्टर, सतनाम, तबरेज व राहुल आदि ने बताया कि मंगलवार को मीट मार्कीट बंद थी। इस दौरान निगम अधिकारी आए और 4 दुकानों के ताले तोड़कर सिलैंडर सहित अन्य सामान चुरा लिया। अधिकारियों पर बकरी चुराने के भी आरोप लगे हैं। इस मामले में करीब 6 वीडियो भी वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में दुकानदार कह रहे हैं कि निगम अधिकारी सामान निकाल ले गए, ये गलत बात है। कम से कम चेतावनी तो देते।

वे निगम को किराया दे रहे हैं। एक दुकानदार ने कहा कि उसने तो एक दुकान वैसे ही किराए पर ले रखी है। यहां पर दूध देने वाली बकरी पाल रखी है। अधिकारी इसे चुरा ले गए। इसी तरह एक ने कहा कि वह दुकान का शटर थोड़ा सा डाऊन करके गया था। कुछ देर बाद आया तो कुछ लोग सामान की चैकिंग कर रहे थे। बाद में उसे पता चला कि उसका तो चालान हो गया। वहीं एक दुकानदार ने बताया कि निगम अधिकारी उन्हें उजाडऩा चाह रहे हैं। इसी तरह एक बुजुर्ग ने कहा कि वह 7 साल से मीट मार्कीट में काम कर रहा है उसे भी बख्शा नहीं गया। 

फिर स्लाटर हाऊस दे दो
दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम ही उन्हें खुले में मीट काटने को मजबूर कर रहा है। इसी मार्कीट में स्लाटर हाऊस था, जो नगर निगम ने नियमानुसार नहीं चलाया। इसी के चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उसे बंद कर दिया। सालों हो गए इस स्लाटर को बंद हुए। जब वे जानते हैं कि स्लाटर हाऊस बंद है तो वे चिकन और मीट कहां काटें। निगम ही उन्हें इस दिशा में मजबूर कर रहा है। वे तो मीट मार्कीट में नियमानुसार शिफ्ट हुए हैं। सुविधा देना निगम का काम हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!