सांसद सैनी ने कांग्रेस को बताया उल्टा सीधा कुनबा, गिनवाए जानवरों के नाम (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 23 Mar, 2019 10:30 PM

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राज कुमार सैनी ने आज अंबाला में शहीदी दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। जहां सैनी ने पार्टी उपाध्यक्ष की घोषणा की। इस मौके भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी सैनी को हार पहनाये और उनका स्वागत किया। सैनी ने इस...

अंबाला(अमन कपूर): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राज कुमार सैनी ने आज अंबाला में शहीदी दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। जहां सैनी ने पार्टी उपाध्यक्ष की घोषणा की। इस मौके भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी सैनी को हार पहनाये और उनका स्वागत किया। सैनी ने इस दौरान कांग्रेस को उल्टा सीधा कुनबा बताते हुए कई जानवरों के नाम गिना दिए।

सैनी ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि जो बच्चा स्कूल ही छोड़ गया वो स्कूल में जाकर पन्ना फाड़ नहीं सकता। वे घोषणा कर चुके हैं, बीजेपी छोडऩे की नाम काटना है या रखना है यह उन्होंने देखना है अब वो नाम नहीं काट सकते तो वो कुछ नहीं कर सकते। वहीं सोनीपत से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा या मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ ही चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा वे मुख्यमंत्री के खिलाफ ही चुनाव लड़ेंगे किसी प्यादे के खिलाफ नहीं।

सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए  कांग्रेस की खत्म होती दिख रही गुटबाजी पर निशाना लगाया और कहा कांग्रेस डूबती हुई कश्ती है, इसमें उल्टा सीधा कुनबा सवार है। इन्हें अलग अलग कर लो एक साथ इनका कुछ नहीं होगा। इस दौरान सैनी ने कांग्रेस को उल्टा सीधा कुनबा बताते हुए कई जानवरों के नाम भी गिना दिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!