सिरसा में मां-बेटी ने किया सुसाइड, खौफनाक कदम उठाने की ये थी बड़ी वजह

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Jun, 2025 04:03 PM

mother and daughter committed suicide in sirsa

सिरसा जिले के डबवाली में बुधवार को मां-बेटी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिलाओं की पहचान राजविंदर कौर और उसकी बेटी अमृतपाल कौर के रूप में हुई है।

सिरसा : सिरसा जिले के डबवाली में बुधवार को मां-बेटी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिलाओं की पहचान राजविंदर कौर और उसकी बेटी अमृतपाल कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल 3 महीने की गर्भवती थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मुआयना कर शवों को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार डबवाली के सुंदर नगर के वार्ड पर नंबर-6 में रह रही मां-बेटी ने आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि अमृतपाल कौर शादी 8 महीने पहले हुई थी। अमृतपाल कौर के पति के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध थे और वह उससे तलाक लेने का दबाव बना रहा था। मानसिक रूप से परेशान होकर दोनों मां-बेटी ने सुसाइड कर लिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!