प्रदेश में सबसे अधिक पराली जलाने वाले जिलों की होगी समीक्षा

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Jan, 2020 10:58 AM

most parali burning districts in the state will be reviewed

प्रदेश सरकार के किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने के मामले कम किए जाने के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए। पिछले साल प्रदेश में पराली जलाने के कुल 6,630 मामले सामने आए। यही वजह है कि इस साल स्थिति को सुधारने हेतु अभी से राज्य सरकार ने प्रयास शुरू...

चंडीगढ़(गौड़): प्रदेश सरकार के किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने के मामले कम किए जाने के दावे एक बार फिर खोखले साबित हुए। पिछले साल प्रदेश में पराली जलाने के कुल 6,630 मामले सामने आए। यही वजह है कि इस साल स्थिति को सुधारने हेतु अभी से राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले उन जिलों की लिस्ट तैयार की गई है जहां वर्ष 2019 दौरान सबसे अधिक पराली जलाई गई। 
यह लिस्ट हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (एच.एस.पी.सी.बी.) के पास आई सूचनाओं के आधार पर बनाई गई है।

खास बात यह है कि इस लिस्ट में एक बार फिर उन्हीं जिलों के नाम टॉप पर आए हैं जहां पिछले कुछ वर्षों दौरान पराली जलाने के मामले अधिक दर्ज किए गए थे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 2018 की तुलना की जाए तो पराली जलाए जाने की घटनाओं को काफी हद तक कम किए जाने में कामयाबी तो हासिल हुई है लेकिन परिणाम उम्मीदों अनुसार नहीं हैं,जिस कारण सबसे पहले उन जिलों की समीक्षा की जा रही है जहां किसानों ने अधिक नियम तोड़े। ये लिस्ट जल्द ही संबंधित जिले के उपायुक्तों के पास भेजी जाएगी जोकि अपने स्तर पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। 

वायु प्रदूषण भी इन्हीं जिलों में अधिक 
जिन जिलों के नाम लिस्ट में सबसे आगे हैं वहां पिछले साल वायु प्रदूषण भी अधिक हुआ। फतेहाबाद, करनाल, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल व सिरसा ऐसे जिले हैं जहां हवा की गुणवत्ता पराली जलाए जाने के बाद अन्य जिलों की तुलना में कई दिनों तक खराब रही। प्रदेश सरकार अब जिला उपायुक्तों से जवाब मांगने की तैयारी में है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद इन जिलों में पराली जलने की घटनाएं कम क्यों नहीं हो पाईं। 

इन जिलों में जली सबसे अधिक पराली
जिले     पराली जलाने के मामले
फतेहाबाद        1,335
कैथल             1,252
करनाल          1,123
कुरुक्षेत्र           724
जींद               610
सिरसा           459
अम्बाला         374

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!