देश भक्ति का झूठा नारा देकर BJP सरकार सभी लोगों को एक-दूसरे से लड़वाना चाहती है, विधायक आदित्य सुरजेवाला का बड़ा आरोप

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Aug, 2026 08:22 PM

mla aditya surjewala makes a major allegation stating that the bjp government w

कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सिरसा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र व हरियाणा सरकार

सिरसा (सतनाम सिंह): कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सिरसा पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र व हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। आदित्य सुरजेवाला पंडित होशियारी लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार की नीतियों और विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।

बीजेपी द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर वंदे मातरम के अपमान के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकार के सामने बेरोजगारी, युवाओं की मांगें और अन्य जनसमस्याओं जैसे महत्वपूर्ण सवाल खड़े होते हैं, तब बीजेपी नए मुद्दे खड़े कर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करती है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि केंद्र और हरियाणा में जब युवा अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगाते हैं तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लाठियों और डंडों से पीटा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज सुनने की बजाय उनके आंदोलन को दबाने का काम करती है।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि जब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना देते हैं तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की जाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध और अपनी मांग रखना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन बीजेपी सरकार विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बीजेपी पर देशभक्ति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार देशभक्ति का झूठा नारा देती है। उनके अनुसार, जो सरकार वास्तव में युवाओं को देश के विकास और मुख्यधारा से जोड़ने का काम करती है, वह बीजेपी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार समाज के लोगों को आपस में लड़ाने और अलग-अलग मुद्दों पर बांटने का प्रयास करती है।

पंडित होशियारी लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद करते हुए आदित्य सुरजेवाला भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि पंडित होशियारी लाल शर्मा उनके लिए दादा के समान थे। उन्होंने बताया कि उनके दादा शमशेर सिंह सुरजेवाला और पंडित होशियारी लाल शर्मा के बीच गहरी दोस्ती और बेहद प्यार था।

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पंडित होशियारी लाल शर्मा का समाज और लोगों के प्रति विशेष लगाव था। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए काम करने वाले ऐसे लोगों को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

सिरसा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पंडित होशियारी लाल शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद आदित्य सुरजेवाला के बीजेपी सरकार पर दिए गए बयान राजनीतिक चर्चाओं का विषय बने रहे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!