अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री विज का ऐलान, प्रदेश के हर गांव में बनाई जाएंगी योगशाला

Edited By Vivek Rai, Updated: 21 Jun, 2022 08:10 PM

minister vij announced yogashala will be built in every village of haryana

हरियाणा के गृह एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के हर गांव में योगशाला खोलने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक एक हजार योगशाला बनकर तैयार भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है।

चंडीगढ़/अंबाला(धरणी): हरियाणा के गृह एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के हर गांव में योगशाला खोलने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक एक हजार योगशाला बनकर तैयार भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में योग आयोग का भी गठन किया गया है। मंत्री अनिल विज ने योगा प्रोटोकॉल के तहत 40 मिनट तक हजारों योग साधकों के बीच सभी योग आसन भी किए। 

अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विज

विज आज अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योग साधकों एवं अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विज ने कहा कि देश में शायद ही एक या दो प्रदेशों में योग आयोग होगा जो योग का बढ़ावा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में कहीं योगशाला नहीं है, तो पार्कों एवं धर्मशालाओं में भी योग करवाई जा सकती है। सरकार योग को बहुत बढ़ावा देना चाहती है । आज न केवल हिंदुस्तान बल्कि समूचे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है। आज सारे विश्व में योग शिक्षकों की आवश्यकता हिंदुस्तान से पूरी की जा रही है। सारे विश्व में हिंदुस्तान से योग कराने वालों को मांगा जा रहा है।

योग को अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं- विज

अनिल विज ने कहा कि योग दिवस मनाने का उद्देश्य है कि जो लोग अभी इस कार्य में नहीं लगे वह भी योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लें। वर्ष में एक दिन योग करने से किसी प्रकार का कोई कल्याण होने वाला नहीं है। योग दिवस हम इसलिए मनाते हैं कि योग को लोग अपनी जीवनशैली का अंग बनाए। उन्होंने कहा कि योग हमारे देश की काफी प्राचीन विद्या है, ऋषि-मुनियों ने काफी खोजबीन कर एक-एक योग का निर्धारण किया है। तन और मन की साधना ही योग का सही मायनों में अर्थ होता है। शरीर में अनेक प्रकार की व्याधियां उत्पन्न हो जाती है, सारे शरीर में रक्त प्रवाह जिस प्रकार होना चाहिए वो किन्हीं न किन्हीं कारणों से अवरुद्ध हो जाता है। यही अनेकों बीमारियों का भी कारण बनता है। जब हम योग करते हैं, तो शरीर के अलग-अलग अंगों पर दबाव डलता है ताकि शरीर में रक्त प्रवाह ठीक तरीके से हो सके। उससे अनेकों बीमारियों से बचाव भी होता है और बीमारी होने की स्थिति में उसका उपचार भी होता है। योग का अर्थ है कि हम मन को साधे और इसको भी हम नियंत्रण में करें। जो हम चाहे वह उसके बारे में ही काम करे, जैसा हम इससे काम लेना चाहे वह ऐसा ही काम करें और ऋषि मुनियों ने ऐसा करके दिखाया है। 

देश में 75 स्थानों पर व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा योग दिवस - विज

इस दौरान आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि योग तन और मन की साधना के लिए जरूरी है। हरियाणा में दो प्रतिष्ठित स्थानों पर कुरुक्षेत्र में और दूसरा राखीगढ़ी में जहां बहुत पुरानी सभ्यता है। वहां पर भी योग दिवस मनाया गया है। इसी तरह, भारत में 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर व्यापक स्तर पर योग दिवस मनाया गया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!