जुलाना के अमन शर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में हुआ भव्य स्वागत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Jun, 2025 08:00 PM

julana aman sharma became lieutenant in indian army

जुलाना के लजवाना कलां गांव निवासी अमन शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। अमन के जुलाना पहुंचने पर परशुराम धर्मशाला में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान...

जुलाना (विजेंद्र बाबा) : क्षेत्र के लजवाना कलां गांव निवासी अमन शर्मा ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है। अमन के जुलाना पहुंचने पर परशुराम धर्मशाला में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने की।

अमन शर्मा के पिता तिलक राम शर्मा एक सुपरीटेंडेंट हैं, जबकि उनकी माता सुनीता देवी गृहणी हैं। तिलक राम शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि अमन का बचपन से सपना था कि वह सेना में जाकर देश सेवा करे, और आज उसने यह सपना साकार कर दिखाया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अमन जैसे युवाओं से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य युवा भी शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करें और अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से उसकी प्राप्ति के लिए प्रयास करें।

इस अवसर पर रोहतास शर्मा, त्रिलोकी राम शास्त्री, संजीत कौशिक, सतपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अमन शर्मा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!