अभय सिंह चौटाला का बड़ा ऐलान, इनेलो ने बनाया संगठन... इस दिन करेंगे बड़ी रैली

Edited By Isha, Updated: 06 Jul, 2025 11:18 AM

inld has formed an organization

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा पार्टी का नया संगठन बन गया है। नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी समझाने, संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हिसार में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।

हिसार: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा पार्टी का नया संगठन बन गया है। नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी समझाने, संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हिसार में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है।

गुरुग्राम जोन में 8 जिले, हिसार और अम्बाला जोन में 7-7 जिले शामिल हैं। इनेलो के 17 प्रकोष्ठों के संयोजक भी शिविर में पहुंचे हैं। तीन-तीन गांव के दस बूथ मिलाकर एक जोन बनाया जाएगा। 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर बड़ी रैली होगी। वहीं अभय ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष सत्ता पक्ष के हाथों में खेल रहा है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। विस चुनाव के बाद प्रदेश में चर्चा है कि लोग भाजपा को हटाना चाहते थे, हुड्डा और उनके बेटे ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवा दी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं को दखल देना पड़ रहा है।
 

राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि कांग्रेस के कुछ लोग भाजपा से मिले हुए हैं। 30 जून तक जिलाध्यक्ष बनाने थे, अब तक नहीं बना सके। एचएयू आंदोलन पर कहा वीसी संघ का आदमी है। बीजेपी का सीएम हट सकता है, वीसी नहीं हटेगा। तलवंडी राणा के लोगों ने रास्ते को धरना दिया था। इनेलो ने आवाज उठाई तो सरकार ने रास्ता दिया। अब 2 किमी का रास्ता नहीं बन रहा। इसकी दोनों विधायक विस में आवाज उठाएंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!