भाजपा की बैठक में पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा की फिसली जुबान, राहुल गांधी को ये क्या बोल गए...

Edited By Saurabh Pal, Updated: 11 Jul, 2024 08:47 PM

minister mahipal dhanda made controversial comment on rahul gandhi

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। इस बीच नेताओं द्वारा तीखी बयान बाजियां की जा रही है। गुरुवार को बहादुरगढ़ में हरियाणा सरकार के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा की जुबान फिसल गई...

बहादुरगढ़(प्रवीन कुमार धनखड़): हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। इस बीच नेताओं द्वारा तीखी बयान बाजियां की जा रही है। गुरुवार को बहादुरगढ़ में हरियाणा सरकार के पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा की जुबान फिसल गई। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर विवादित टिप्पणी कर दी। दरअसल हरियाणा के नव नियुक्त भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया जिलों में विस्तारित बैठकें ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव में 5 सीट गंवाने के बाद भाजपा के सुर बदले हुए हैं।

PunjabKesari

बैठक में पंचायत मंत्री ने भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा, लेकिन इस दौरान उनके बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता हिंदुओं को आतंकी कहते हैं तो उन हिंदुओं के पास क्या अपनी ऐसी तैसी कराने जाते हैं, क्यों जाते हो उनके पास वोट मांगने। ढांडा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को खुश करने में लगी है। कांग्रेस तो कह चुकी है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो फिर बाकी हिंदुस्तानी कहां जाएंगे।

 महिपाल ढांडा ने कहा कि 10 सालों में हरियाणा के गांव देहात में बहुत काम हुए हैं, जो काम रह गए हैं वो इन दो महीनों में करवा दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने सरपंचों को लेकर कहा कि अब कोई सरपंच नाराज नहीं है। 

कांग्रेस के हरियाणा में सरकार बनाने के दावे पर महिपाल ने कहा कि सपने देखने का हक सभी को है। लेकिन काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती है। लोकसभा चुनावों में संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर वोट ले लिए, लेकिन उसी कांग्रेस ने कर्नाटक में एससी और बीसी का आरक्षण काट कर मुसलमानों को दे दिया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!