होटल प्रबंधन संस्थान में छात्रों को सिखाई गई कॉन्टिनेंटल फूड बनाने की विधि

Edited By Shivam, Updated: 14 Jan, 2020 11:02 PM

method of making continental food taught to students

होटल प्रबंधन संस्थान पानीपत में आज प्रथम वर्ष डिग्री कोर्स के छात्रों को महाद्वीपीय व्यंजनों (कॉन्टिनेंटल फूड्स) को बनाने की विधियां बताई गई। संस्थान के प्राचार्य अतुल शुक्ला ने बताया कि महाद्वीपीय खाना या कांटिनेंटल खाना उन व्यंजनों को कहा जाता है,...

पानीपत (सचिन): होटल प्रबंधन संस्थान पानीपत में आज प्रथम वर्ष डिग्री कोर्स के छात्रों को महाद्वीपीय व्यंजनों (कॉन्टिनेंटल फूड्स) को बनाने की विधियां बताई गई। संस्थान के प्राचार्य अतुल शुक्ला ने बताया कि महाद्वीपीय खाना या कांटिनेंटल खाना उन व्यंजनों को कहा जाता है, जो कि अन्य महाद्वीपों में खासकर यूरोप में प्रचलित है। ये कॉन्टिनेंटल फूड कम तेल और मसालों के इस्तेमाल से बनता है। इसकी एक और खासियत है कि इसे बहुत ज्यादा पकाया नहीं जाता।

PunjabKesari, Haryana

फूड प्रोडक्शन के अध्यापक संजय परुथी ने छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए इन व्यंजनों को बनाने की विधियां सिखाई। जिनमें से रिसोटो व्यंजन बारे जानकारी देते हुए बताया कि ओवन को 180 डिग्री प्रीहीट कर लें। अब सब्जियों को बारीक काट लें और इन्हें बर्तन में डालकर ऊपर से नमक-मिर्च डालकर 30 मिनट तक रोस्ट कर लें।

रिसोटो बनाने के लिए अब एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन डालकर मिक्स करें, अब इसमें चावल डाल दें। इसके बाद वेजिटेबल स्टॉक डालकर चावल को अच्छे से पकाएंगे। 30 मिनट बाद इसमें नमक और काली मिर्च डालकर गैस बंद कर दें। गरमा-गरम रिसोटो तैयार है।

PunjabKesari, Haryana

इसी के साथ काँनटिनेंटल भोजन के अन्य व्यंजनों में आज ग्रिल्ड पनीर और ग्रिल्ड चिकन बनाना भी सिखाई गई। ग्रिल्ड पनीर बनाने के लिए पनीर को खास तरीके से काट कर इसको काली मिर्च, सिरका, ओरगनों तेल, चिली फ्लैक्स लगा कर कुछ देर रखें और इसके लिए ब्राऊन सोस अलग से बनाएं। ब्राऊन सोस के लिए गाजर, लीक्स, सिलेरी को पानी में उबालें। फिर मैदा ओर मक्खन को थोड़ी देर पकाएं और ब्राउन होने पर ये सब्जी का पानी मिलाएं और हिलाते रहें। इसमे काली मिर्च और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब पनीर को नॉन स्टिक पैन में या ग्रील्लर में ग्रिल करें और प्लेट में रखें। ऊपर से गर्म गर्म सोस डाले और परोसे। इसी प्रकार ग्रिलड चिकेन भी तयार की जाती है। 

संस्थान के प्राचार्य अतुल शुक्ला ने बताया कि इस संस्थान में होस्पिटलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन बीएससी कर रहे छात्रों को पांच सितारा होटलों में नौकरी के योग्य बनाने की कुशलताएं सिखाई जाती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!