Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर आई बड़ी Update

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Dec, 2024 09:31 AM

meteorological department expressed the possibility of rain in haryana

हरियाणा में फिर कोहरा लौटेगा। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में फिर कोहरा लौटेगा। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश हो सकती है। इसके प्रभाव से 8 दिसंबर को हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दो दिन से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

200 से नीचे पहुंचा AQI

प्रदेश में एक्यूआई 200 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार आया है। हरियाणा के बहादुरगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक रिकॉर्ड किया गया, यहां यह 178 रहा। हालांकि यह 200 से नीचे रहा। अभी सूबे में मौसम खुश्क रहने की संभावना है। पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बादल छाने के आसार लगातार बने हुए हैं, इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार बन रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!