मानसिक रुप से परेशान युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2021 10:44 AM

mentally disturbed youth dies after being hit by train

रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...

घरौंडा : रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेज दिया है। आज यानि वीरवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम मृतक चरण सिंह पानीपत की तरफ से आ रही ट्रेन के नीचे आ गया। ग्रामीण वाजिद अली, जगदीश व अन्य ने बताया कि युवक की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। वह मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!