विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, 7 माह पहले हुई थी शादी

Edited By Isha, Updated: 14 Nov, 2019 12:56 PM

mentally disturbed marriage death

सैक्टर-2 निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली उसे पहले बेसुध हालत में पी.जी.आई. में लेकर पहुंचे थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी......

रोहतक (कोचर) : सैक्टर-2 निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली उसे पहले बेसुध हालत में पी.जी.आई. में लेकर पहुंचे थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पी.जी.आई. के डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही मृतका के परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुरालियों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने बाद में कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के रौलद लतीफपुर निवासी शिकायतकत्र्ता परिवार का कहना है कि रेनु की शादी सैक्टर 2 निवासी अशोक से 7 साल पहले हुई थी। अशोक निजी बैंक में नौकरी करता है जबकि रेनु सरकारी अस्पताल में नॄसग डिपार्टमैंट में नौकरी करती थी। दोनों के पास 6 साल का एक बेटा भी है। आरोप है कि पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर अक्सर विवाद रहता था। उसका पति उसे मानसिक तौर पर परेशान रखता था। जिसकी कई बार उनको शिकायत की गई थी। इसी वजह से महिला की साजिश रचकर हत्या की गई है। वहीं, महिला के पति अशोक का कहना है कि उनके बीच सब कुछ सही चल रहा था।

वह 2 दिन पहले ही चंडीगढ़ घूमकर आए हैं। इस दौरान रात के समय रेनु बाथरूम में गई थी। जबकि वह सो रहे थे। सुबह उनकी आंख खुली तो रेनु कमरे में नहीं मिली। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा चैक किया तो वह अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़कर रेनु को बाहर निकाला। वह उसे बेहोश अवस्था में ही पी.जी.आई.एम.एस. में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पी.जी.आई. पहुंचे मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

शरीर पर नहीं चोट के निशान
चिकित्सकों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया है। जिसमें शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारण स्पष्ट न होने पर शव का बिसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है। बिसरा रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का पता चल सकता है।

परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज 
महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने हत्या का केस दर्ज करवाया है। शव का बिसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। मौत के कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं। हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!