प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में छापा, 7300 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Mar, 2025 06:16 PM

mcg raid on illegal plastic factory in gurgaon

नगर निगम गुरुग्राम की सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भीम कॉलोनी सराय अलावर्दी क्षेत्र में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्टरी पर छापा मारकर 7300 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया तथा संबंधित पर 7 लाख...

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): नगर निगम गुरुग्राम की सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भीम कॉलोनी सराय अलावर्दी क्षेत्र में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्टरी पर छापा मारकर 7300 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया तथा संबंधित पर 7 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।



सोमवार को सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स ने निरीक्षण के दौरान एक फैक्टरी पर छापा मारा। यहां पर टीम ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक को देखा। पर्याप्त जांच व कार्रवाई के बाद टीम ने पूरे प्लास्टिक को जब्त कर लिया तथा संबंधित पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसे सख्त हिदायत दी कि सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण, बिक्री व निर्माण को प्रतिबंधित किया हुआ है तथा नियमों की पालना नहीं करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त निगमायुक्त डा‍ॅ बलप्रीत सिंह के नेतृत्व में गठित सेनिटेशन सिक्योरिटी फोर्स शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध सख्त अभियान चला रही है। टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न मार्केट व मंडी क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बड़े स्टॉकिस्ट व निर्माण फैक्टरी पर भी रेड की जा रही है। निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!