बंबीहा गैंग ने मार्बल व्यापारी फायरिंग कर मांगे 2 करोड़, बदमाशों ने नौकर को पकड़ाई धमकी की पर्ची

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2025 06:33 PM

marble businessman in fear after receiving extortion threat of rs 2 crore

साढौरा में मार्बल व्यापारी के शोरूम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। व्यापारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया लेकिन व्यापारी को

साढौरा : साढौरा में मार्बल व्यापारी के शोरूम के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। व्यापारी से दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया लेकिन व्यापारी को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। मार्बल व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उसका गांव नौशहरा मार्ग पर घई मार्बल के नाम पर शोरूम है। 

13 जून की शाम लगभग साढ़े सात बजे शोरूम के बाहर बिना नंबर की बाइक पर दो नकाबपोश आए। इन दोनों ने उनके नौकर से पूछा कि शोरूम का मालिक कहां है। उसके बाद दोनों बदमाश नौकर को एक पर्ची थमाकर दोबारा आने की बात कहकर चले गए। नौकर ने सोचा कि शायद ग्राहक थे और सामान की पर्ची देकर गए हैं। उसने पर्ची दिखाई तो उस पर शुरूआत में मोबाइल नंबर लिखा था जिसके नीचे कौशल चौधरी गैंग, दविंद्र बंबीहा गैंग, दो करोड़ तैयार रखना। अगली बार मारके जाएंगे।  

इसके बाद दोनों बदमाश आगे की तरफ चले गए। थोड़ी देर बाद बदमाश फिर से आए और नौकर से पूछा कि पर्ची मालिक को दी या नहीं। इसके बाद जाते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक फायर कर दिया। नौकर घबरा कर दुकान के अंदर आया और जानकारी दी। इसके बाद बदमाश भाग गए।


27 मई को गोबिंदपुरी रोड पर अंग्रेजी शराब के ठेके पर एक युवक ने अंदर घुसकर अलग-अलग चार पर्चियां फेंकी थी। जिसमें बंबीहा, कौशल चौधरी गैंग और एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था, उसके बाद बदमाश ने 12 राउंड फायर किए थे। इसके बाद अगले दिन 28 मई शहर के हिन्दुस्तान मोटर्स के कारोबारी से विदेशी नंबर से संदेश भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है। इसी तरह 15 मई को व्यासपुर में आइलेट सेंटर पर एक युवक ने अंदर घुस कर 14 राउंड फायर किए थे। लेकिन अभी तक तीनों मामलों में कोई पकड़ा नहीं जा सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!