दिल्ली का विकास भूल अपने ही प्रचार में खोए रहे केजरीवाल : खट्टर

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Feb, 2020 09:49 AM

manohar said kejriwal forget delhi development kept busy in his own campaign

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव दौरान 5वें दिन फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में जनहित के कार्य नहीं हुए बल्कि सिर्फ खोखले वायदे हुए हैं और सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार...

संजय अरोड़ा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव दौरान 5वें दिन फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में जनहित के कार्य नहीं हुए बल्कि सिर्फ खोखले वायदे हुए हैं और सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में घिरी रही। वह रविवार को बवाना, शकूरबस्ती, रिठाला व पीतमपुरा सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान कर सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब देश में कांग्रेस का शासन था तब लोकसभा चुनावों दौरान देश को आशा की किरण के रूप में नरेंद्र मोदी दिखे। लोगों ने मौका दिया और भाजपा की सरकार बनाई। वर्ष 2019 में फिर मौका दिया। हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार से लोग दुखी थे। पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में लिप्त था। प्रदेश की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया। 5 साल अच्छा काम किया और जनता ने दोबारा हमारी सरकार बनाई।

खट्टर ने कहा कि दिल्ली में भी कांग्रेस से परेशान जनता परिवर्तन चाहती थी। एक निर्मल संत अन्ना हजारे ने आंदोलन किया। उनके कंधे पर चढ़कर केजरीवाल सी.एम बन गए लेकिन सी.एम बनने के बाद सबसे पहले केजरीवाल ने अन्ना हजारे को ठोकर मारी। यही नहीं केजरीवाल को सभी साथी एक-एक कर छोड़ गए। इसके पीछे वजह क्या है? यह किसी को बताने की जरूरत नहीं। 

नीति आयोग की रिपोर्ट में स्कूली शिक्षा में हरियाणा दिल्ली से आगे है लेकिन इन सबसे हटकर केजरीवाल काम करने की बजाए अपने प्रचार में इस कदर खो गए कि वह दिल्ली का विकास ही भूल गए। खट्टर ने कहा कि पंजाब में जाकर केजरीवाल बोलते हैं कि एस.वाई.एल. पर अधिकार हरियाणा का नहीं पंजाब का है मगर वह शायद यह भूल गए कि दिल्ली में पानी संकट के समय में हरियाणा से ही आता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!