'हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार', केंद्रीय मंत्री खट्टर बोले- तीसरी बार बनाएंगे सरकार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Aug, 2024 04:59 PM

manohar lal said bjp ready for assembly elections

हरियाणा विधानसभा चुनाव समय से एक महीने पहले होंगे।हरियाणा में चुनावों की घोषणा पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का रिएक्शन आया है। सूबे में नई सरकार बनाने के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी...

दिल्लीः हरियाणा विधानसभा चुनाव समय से एक महीने पहले होंगे।हरियाणा में चुनावों की घोषणा पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का रिएक्शन आया है। सूबे में नई सरकार बनाने के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आएंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार तीसरी बार आना सुनिश्चित है, क्योंकि कांग्रेस ने अपने 10 साल की सरकार में जितने गलत काम किये थे, वो जख्म हरियाणा की जनता आज भी नहीं भूली है। 

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि भाजपा ने अपनी पूरी तैयार कर ली है, हमारी पूरी टीम एक्टिव है। हमारे मुख्यमंत्री हमारे केंद्र के नेता, प्रभारी नए प्रदेशाध्यक्ष सभी दौरों और चुनाव की तैयारियों ने जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा पर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बन सकती है तो हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद तैयारियों पर मनोहर लाल ने कहा लोकसभा में नतीजों के बाद भाजपा में बूस्ट आया है।  छोटी-छोटी कमियों से नुकसान हो सकता है। लोकसभा चुनाव में भाजाप कार्यकर्ताओं को ये सीख मिली है। खट्टर ने कहा कि लोकसभा के नतीजों के बाद भाजपा का कार्यकर्ता मजबूत होकर आगे बढ़ा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह और मनोबल बढ़ा हुआ है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!