Manisha death case: CBI की टीम तीसरी बार पहुंची गांव सिंघानी, खाद-बीज विक्रेता फिर पूछताछ

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2025 09:53 AM

manisha death case cbi team reaches singhani village for the third time

मनीषा मौत मामले की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम 21 दिनों से लगातार मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एक-एक तथ्य व संबंधित सुबूतों को जुटाकर कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

भिवानी: मनीषा मौत मामले की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम 21 दिनों से लगातार मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एक-एक तथ्य व संबंधित सुबूतों को जुटाकर कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए मंगलवार को टीम एक बार फिर से सिंघानी पहुंची और उस खेत में पहुंची जहां मनीषा का शव मिला था। इसके अलावा की टीम प्ले स्कूल में भी पहुंची, जिसमें मनीषा शिक्षिका के तौर पर कार्य करती थीं।

सीबीआई की टीम मंगलवार को दोपहर बाद ढाई बजे सिंघानी पहुंची। स्कूल स्टाफ सदस्यों से जुटाए गए सबूतों के आधार पर पूछताछ की गई। टीम उस नर्सिंग कालेज भी तीसरी बार पहुंची जहां एडमिशन की जानकारी लेने की बात कहकर मनीषा घर से आई थी। साथ ही टीम ने सिंघानी में खाद-बीज विक्रेता से बात की तथा दुकान का निरीक्षण किया जिसने पुलिस व सीबीआई के सामने यह बताया था कि मनीषा 11 अगस्त को उसकी दुकान से कीटनाशक पदार्थ खरीद कर लेकर गई थी। 

मंगलवार दोपहर ढाई बजे सिंघानी पहुंची टीम शाम को सवा चार बजे उक्त स्थानों का निरीक्षण व पूछताछ के बाद वापस चली गई। टीम मनीषा के परिवार के सदस्यों से भी तीन-चार बार बात कर चुकी है। सीबीआई कुछ तो ऐसे तथ्य व सबूत मिले हैं, जिनसे मामले की कड़ियां जोड़कर किसी निश्चित बिंदू तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!