Edited By Yakeen Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 03:33 PM

प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान स्कूली छात्रों को हरियाणा सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। राज्य के सरकारी स्कूलों के नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के मनाली में मौका मिलेगा।
चंडीगढ़ : प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से परेशान स्कूली छात्रों को हरियाणा सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। राज्य के सरकारी स्कूलों के नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के मनाली में मौका मिलेगा। शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को मनाली टूर पर ले जाया जाएगा, जहां 26 जून से एडवेंचर कैंप शुरू होने जा रहे हैं।
6 जुलाई तक 2 फेस में होने वाले इन कैंप में छात्र-छात्राओं को नदी और घाटी पार करने के साथ ही ट्रैकिंग, जिप लाइन, एक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, राइफल शूटिंग, पिस्टल शूटिंग, तीरंदाजी, बाधा क्रासिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।
हर जिले से 50 विद्यार्थी होंगे शामिल
इस टूर में प्रदेश के हर जिले से 50-50 विद्यार्थी मनाली जाएंगे, जिनमें 25 छात्र और 25 छात्राएं होंगी। जिसका पहला बैच 25 जून और दूसरा 1 जुलाई को रवाना होगा। पहले बैच में अंबाला, फरीदाबाद, हिसार झज्जर, कैथल, महेंद्रगढ़, पानीपत, रेवाडी, रोहतक, सोनीपत और सिरसा जिले शामिल हैं। इसी तरह दूसरे बैच में भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला और यमुनानगर के विद्यार्थी जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र के अनुसार दल के साथ 2 शिक्षक भी जाएंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)