गोहाना में मामूली कहासुनी के चलते व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 06 May, 2024 03:21 PM

man murdered due to minor dispute in gohana police engaged in investigation

सोनीपत जिले में हत्या की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला गोहाना के गांव माहरा से सामने आया है जहां एक व्यक्ति की छत से फेंक कर हत्या कर दी गई।

गोहाना (सुनील जिंदल) : सोनीपत जिले में हत्या की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला गोहाना के गांव माहरा से सामने आया है जहां एक व्यक्ति की छत से फेंक कर हत्या कर दी गई। परिवार के ही युवक से बच्चों को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर चचेरे भाई ने उसे उठा कर छत से फेंक दिया। परिजन उसे रात को ही नागरिक अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक गांव माहरा का रहने वाला राजकुमार उर्फ राजा चाऊमिन, बर्गर की रेहड़ी लगाता था। राजकुमार रविवार रात को चाचा ओमप्रकाश के घर गया था। चाचा ओमप्रकाश के मकान पर अशोक उर्फ शौकी व श्याम भी थे। सभी आपस में चचेरे भाई हैं। वह इस दौरान मकान की छत पर बैठे हुए थे। इस बीच राजकुमार व अशोक के बच्चों के बारे में कुछ कहने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात को 2 बजे अशोक उर्फ शौकी ने राजकुमार को उठा कर छत से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरने से राजकुमार को गंभीर चोटें लगी। उसे घायल अवस्था में गोहाना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राजकुमार की मौत अशोक उर्फ शोकी द्वारा छत से नीचे फेंकने के कारण हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!