राव दान सिंह के संबोधन में पूर्व सैनिकों ने भरी हुंकार, कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 19 May, 2024 01:33 PM

former soldiers roared at rao dan singh s address

राव दान सिंह ने चरखी दादरी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण): राव दान सिंह ने चरखी दादरी में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। राव दान सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता का कांग्रेस की सरकार बनाने का मूढ है और भाजपा की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। यही कारण है कि ओआरओपी से परेशान पूर्व सैनिकों ने हुंकार भरते हुए कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है। पूर्व सैनिकों की बदौलत लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपनी जीत का रिकॉर्ड बनाएगी।

इस दौरान लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे पूर्व सैनिकों ने कांग्रेस को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया। इस बार ओआरओपी, अग्निवीर व अहीर रेजिमेंट से खफा होकर पूर्व सैनिक कांग्रेस के पक्ष में उतरे गए हैं। यहीं कारण है कि पूर्व सैनिकों की बदौलत वे संसद की सीढ़ियां चढ़ने का प्रथम प्रयास होगा। केंद्र की पूर्व सैनिकों के प्रति अनदेखी का कांग्रेस को सीधा फायदा मिलेगा। दान सिंह ने कहा कि दादरी में 22 मई को होने वाली राहुल गांधी की रैली में पूर्व सैनिकों के साथ जनता अपना पूरी दमखम दिखाएगी। उन्होंनो कहा कि पीएम मोदी की 23 मई को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली से कोई चुनावी माहौल नहीं बदलेगा। जनता का कांग्रेस की सरकार बनाने का मूढ है और भाजपा की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। साथ ही उन्होंने बताया कि राहुल की दादरी रैली में कांग्रेस की एकता दिखेगी और रैली में एसआरके सहित अनेक बड़े नेता शिरकत करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!