लिफ्ट की मरम्मत करते हुए नीचे गिरने से युवक की मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2022 07:13 PM

man dies after falling down while repairing lift family members suspect murder

मृतक श्याम लिफ्ट का काम करने के लिए महाराजा फर्नीचर शॉप में गया हुआ था। लेकिन परिजनों को सूचना मिली कि लिफ्ट के काम के दौरान गिरने से श्याम की मौत हो गई है।

फरीदाबाद(अनिल): शहर के मुजेसर इलाके में महाराजा फर्नीचर की शॉप पर लिफ्ट ठीक करते समय एक युवक की लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। वहीं मृतक युवक के परिजन इसे हादसा न मानकर मजदूर की हत्या बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बादशाह खान में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

परिजनों का आरोप, किसी ने धक्का मार कर की युवक की हत्या

 

जानकारी के अनुसार मृतक श्याम लिफ्ट का काम करने के लिए महाराजा फर्नीचर शॉप में गया हुआ था। लेकिन परिजनों को सूचना मिली कि लिफ्ट के काम के दौरान गिरने से श्याम की मौत हो गई है। जब उन्होंने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी खंगाला तो उसमें कुछ नजर नहीं आ रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें शक है कि श्याम को किसी ने धक्का देकर उसकी हत्या की गई है। परिवार ने श्याम की हत्या का आरोप महाराजा फर्नीचर शॉप पर लगाते हुए कम्पनी मालिक पर बार-बार बयान बदलने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई

 

इस मामले में पुलिस का कहना है की उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक लिफ्ट से गिरने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूर के परिजन बयान दे रहे हैं कि युवक की हत्या हुई है। एसएचओ संदीप ने कहा कि परिजनों से  बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!