कुरुक्षेत्र में व्यक्ति ने की आत्महत्या, कई दिनों से चल रहा था मानसिक रूप से परेशान

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2022 03:29 PM

man commits suicide in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले में व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जिले के गांव गढ़ी सिंगा निवासी राजकुमार के रुप में...

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जिले के गांव गढ़ी सिंगा निवासी राजकुमार के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। 

बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार सुबह घर से काम के लिए गया था। वह फर्नीचर का काम करता था लेकिन कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि राजकुमार पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसकी वजह से ही उसने यह उठाया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि मृतक की बड़ी बेटी कल रात से गायब है। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!