ट्रेन के नीचे कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, नहीं हो सकी पहचान

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2022 09:29 AM

man commits suicide by jumping under train

गांव ग्योंग व टीक के बीच रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति का शव पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। रेलवे पुलिस सब-इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे

कैथल : गांव ग्योंग व टीक के बीच रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति का शव पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। रेलवे पुलिस सब-इंस्पैक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे 15716 नंबर ट्रेन जींद से कुरुक्षेत्र जा रही थी।

इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया।  सब-इंस्पैक्टर ने बताया कि मृतक ने खाकी रंग का कुर्ता-पजामा पहनाया हुआ है, गोल चेहरा है। ठोडी पर पुराना चोट का निशान भी है। उसकी उम्र 50 वर्ष के करीब है और उसने रबड़ की चप्पल पहनी हुई थी। व्यक्ति के कमीज पर न्यू रोहिल्ला टेलर का बैज लगा था, जो गांव क्योड़क का है। पुलिस ने टेलर से भी व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!