हर घर की आवाज बन चुका है हरियाणा बनाओ अभियान- रणधीर सिंह बदरान

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 18 Apr, 2024 04:10 PM

make haryana campaign has become the voice of every house

हरियाणा बनाओ अभियान के मुख्य संयोजक और पंजाब व हरियाणा बार कॉउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह बदरान ने आज चंडीगढ़ में होने वाली प्रेस वार्ता से पहले कहा कि आज पूरे हरियाणा से यह मांग उठ रही है कि हरियाणा की राजधानी और हाई कोर्ट अगल होने चाहिए।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा बनाओ अभियान के मुख्य संयोजक और पंजाब व हरियाणा बार कॉउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह बदरान ने आज चंडीगढ़ में होने वाली प्रेस वार्ता से पहले कहा कि आज पूरे हरियाणा से यह मांग उठ रही है कि हरियाणा की राजधानी और हाई कोर्ट अगल होने चाहिए। 

लाखों को हैं अभियान का हिस्सा

रणधीर सिंह बदरान ने कहा कि हमनें प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों तक इस अभियान को पहुंचाने का काम किया है। आज वकील, जज, सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अफसर इस अभियान से जुडे हुए हैं। इसके साथ ही लाखों लोग भी हरियाणा बनाओ अभियान से जुड़ चुके हैं। 

बरदान ने कहा कि हरियाणा को बने 57 साल हो गए हैं। लेकिन हरियाणा को ना तो राजधानी मिली है और ना अपना हाई कोर्ट। राजनीति स्तर पर हमारे नेता आज तक हरियाणा को अपनी राजधानी और हाईकोर्ट नहीं दिला पाए हैं। केंद्र और हरियाणा सरकार ही इस फैसले पर अमल कर सकती है। आने वाले चुनावों में भी यह मुद्दा अहम होने वाला है। लोग नेताओं से सवाल पूछने वाले हैं कि यदि वे उन्हें चुनते हैं तो क्या वे इस मुद्दे पर संसद में आवाज उठाएंगे। 

हरियाणा अभियान से जुड़े कुछ वकीलों ने कहा कि हरियाणा का अपना हाई कोर्ट और राजधानी होने से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी साथ ही रोजगार भी उत्तन्न होगा। उनका कहना है कि यदि ऐसा होता है तो विदेश जा रहे युवाओं को रोका जा सकता है। उन्हें यहीं रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!