Lover in Oyo hotel: बॉयफ्रेंड संग घर से भागकर Oyo पहुंची लड़की, हुआ कुछ ऐसा हो गया बड़ा हंगामा

Edited By Isha, Updated: 25 Oct, 2024 05:41 PM

lover in oyo hotel in hotel

रियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के अपने बॉयफ्रेंड संग घर से भागकर दिल्ली के ओयो होटल में आने पर हंगामा हो गया। लड़की के परिजनों के अलावा स्थानीय विधायक भी अपने समर्थकों के साथ होटल में ही अड़कर बैठ गए हैं।

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के अपने बॉयफ्रेंड संग घर से भागकर दिल्ली के ओयो होटल में आने पर हंगामा हो गया। लड़की के परिजनों के अलावा स्थानीय विधायक भी अपने समर्थकों के साथ होटल में ही अड़कर बैठ गए हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे कुरुक्षेत्र से कुछ लोग मानसरोवर पार्क थाने में आए और पुलिस को बताया कि 17 साल की एक लड़की एक लड़के के साथ कुरुक्षेत्र से भाग गई है। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें लड़की के फोन की लोकेशन मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली है।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ ने तुरंत शिकायत दर्ज की तथा मानसरोवर पार्क के क्षेत्र में स्थित सभी होटलों में चेकिंग कर जांच की। आखिर में एक ओयो होटल में वह लड़की पुलिस को मिल गई। लड़की ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार रात वह गिल नाम के एक लड़के के साथ होटल में आकर ठहरी थी।

इसकी जानकारी मिलते ही शाहदरा के स्थानीय विधायक जितेंद्र महाजन भी अपने 10 से 15 समर्थकों के साथ जीटी रोड शाहदरा पर स्थित लग्जरी पैराडाइज ओयो होटल में पहुंच गए और हंगामा किया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने विधायक और उनके समर्थकों को समझाने और शांत करने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, फिर भी वे अड़े हुए हैं तथा अपने समर्थकों के साथ वहीं बैठे हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में बीएनएस की धारा 127 (6) के तहत एफआईआर कुरुक्षेत्र, हरियाण में पहले ही दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में आईओ केस को भी सूचित कर दिया गया है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!