गुडग़ांव सहित हरियाणा में 26 तक बढ़ा लॉकडाउन

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 18 Jul, 2021 08:30 PM

lockdown extended to 26 in haryana including gurgaon

गुडग़ांव सहित हरियाणा में लॉकडाउन 26 जुलाई तक बढ़ गया है। इस बार लाकडाउन में कुछ और छूटों का एलान भी किया गया है। कोविड प्रोटोकाल के पालन में अब सख्ती बरती जाएगी।

 

गुडग़ांव, (ब्यूरो): गुडग़ांव सहित हरियाणा में लॉकडाउन 26 जुलाई तक बढ़ गया है। इस बार लाकडाउन में कुछ और छूटों का एलान भी किया गया है। कोविड प्रोटोकाल के पालन में अब सख्ती बरती जाएगी।

हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत राज्य में 26 जुलाई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। इस दौरान सरकार ने रेस्टोरेंट, ढाबे और बार रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। साथ ही अब खाने-पीने की वस्तुओं की रात 11 बजे तक होम डिलीवरी हो सकेगी। राज्य के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने लाकडाउन की अवधि बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं।

गृह मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर दोहराया कि यदि लोग महामारी से बचाव के नियमों का अनुपालन नहीं करेंगे तो पुलिस को मजबूर होकर सख्ती करनी पड़ेगी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में लोगों को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यह स्वयं उनके और अपने आसपास के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों के तहत अब रेस्टोरेंट व बार (होटल व माल के रेस्टोरंट व बार समेत) सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोले जा सकेंगे। होम डिलीवरी का समय भी यही रहेगा। क्लब, रेस्टोरेंट, गोल्फ क्लब के बार भी सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलेंगे। जिम सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

कामन ला एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 23 जुलाई को कराया जा सकेगा। मुख्य सचिव के अनुसार विवाह व अंतिम संस्कार क्रिया में 100 लोग शामिल हो सकेंगे। हालांकि यह व्यवस्था पहले सरीखी है। स्पा सुबह छह बजे खोले जा सकेंगे और रात आठ बजे तक चलेंगे। दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक और माल सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खोले जा सकेंगे। खेल गतिविधियों के लिए स्टेडियम पहले ही खोले जा चुके हैं। कारपोरेट कार्यालयों को 100 फीसद हाजिरी के साथ खोलने की अनुमति दी जा चुकी है, लेकिन इनमें कोविड के नियमों का पालन जरूरी है। गौरतलब है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा में तीन मई को लॉकडाउन लागू किया गया था और इसे 11वीं बार बढ़ाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!