पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, नाके लगाकर चैक किए 1971 वाहन

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2020 12:22 PM

lis runs a night domination campaign checks 1971 vehicles by ditching

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर 39 नाके लगाकर कुल 1971 वाहनों की चैकिंग की...

फतेहाबाद : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर 39 नाके लगाकर कुल 1971 वाहनों की चैकिंग की। वहीं 87 सार्वजनिक स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने नाकाबंदी व गश्त दौरान 32 बोर की एक पिस्तौल, 360 नशीली गोलियां, 6 ग्राम हैरोइन, 60 बोतल अवैध शराब बरामद कर कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए है। 

2 वाहन किए इम्पाउंड
नाइट डोमिनेशन अभियान दौरान  अधूरे कागजात पाए जाने पर पुलिस ने 2 वाहनों को इम्पाउंड भी किया। वहीं 62 अजनबी पर्चे भी काटे गए है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!