भिवानी चिड़ियाघर से रोहतक भेजी जाएगी शेरनी, बदले में लाया जाएगा बाघ का जोड़ा

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2022 01:58 PM

lioness will be sent from bhiwani zoo to rohtak

भिवानी के चिड़ियाघर में बाघ का जोड़ा भी देखने को मिलेगा। एक नर और एक मादा बाघ को रोहतक चिड़ियाघर से लाया जाएगा। बदले में भिवानी चिड़ियाघर से एक शेरनी रोहतक भेजी जाएगी। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग की ओर से प्रपोजल तैयार कर सेंट्रल जू अथॉरि

डेस्क:  भिवानी के चिड़ियाघर में बाघ का जोड़ा भी देखने को मिलेगा। एक नर और एक मादा बाघ को रोहतक चिड़ियाघर से लाया जाएगा। बदले में भिवानी चिड़ियाघर से एक शेरनी रोहतक भेजी जाएगी। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग की ओर से प्रपोजल तैयार कर सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही बाघ लाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। भिवानी चिड़ियाघर में फिलहाल एक भी बाघ नहीं है। रोहतक में पांच से छह बाघ बताए जा रहे हैं।

भिवानी चिड़ियाघर में वीरवार को गुरुग्राम से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एमएस मलिक पहुंचे। उन्होंने यहां निरीक्षण किया और यहां रखे पक्षियों और जानवरों के बारे में जानकारी जुटाई। इस दौरान भिवानी चिड़ियाघर में बाघ का जोड़ा लाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान डीएफओ वेदप्रकाश भी मौजूद रहे। बता दें कि भिवानी चिड़ियाघर में शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा बच्चों की भीड़ रहती है। दूरदराज से भी लोग चिड़ियाघर देखने पहुंचते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!