अपराधों का गढ़ बन रहा हरियाणा, सोनीपत, गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में भी कानून व्यवस्था फेल

Edited By Isha, Updated: 29 Jun, 2019 10:52 AM

law enforcement also fails in other districts including haryana

हरियाणा प्रदेश अब अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के बाद फरीदाबाद में 6 दिन में 3 हत्याएं इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार प्रदेश में सुरक्षित माहौल लोगों

फरीदाबाद (ब्यूरो): हरियाणा प्रदेश अब अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के बाद फरीदाबाद में 6 दिन में 3 हत्याएं इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार प्रदेश में सुरक्षित माहौल लोगों को देने में विफल साबित हो रही है। केवल फरीदाबाद ही नहीं बल्कि सोनीपत में हुई हत्याओं, गुरुग्राम, अंबाला सहित अन्य जिलों में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। एक फरवरी से 20 मार्च तक सोनीपत में 15 लोगों की हत्याएं हुईं। इसके बाद अप्रैल से फिर से हत्याओं का सिलसिला शुरू हो गया। अप्रैल, मई व जून में 16 लोगों की और हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों में जहां पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष व्याप्त है वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री की चुप्पी भी लोगों को खटक रही है। वहीं लगातार हो रही हत्याओं से हरियाणा के लोग दहशत में हैं।  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की सुबह दिन-दिहाड़े हत्या कर दी।

हरियाणा में जिस तरह से एक के बाद एक हत्या के मामले सामने आ रहे हैं, उससे हरियाणा में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। फरीदाबाद में हाल ही में मुजैड़ी में भंवर नामक व्यक्ति की सरेआम घर के बाहर कुछ लोगों ने सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या से पूर्व आरोपियों ने भंवर पर कुल्हाडिय़ों से भी हमला बोला था। इस मामले में परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप भी लगाया परंतु उसके बावजूद अभी तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और हत्यारे बेखौफ घूम रहे हैं। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बल्लभगढ़ में एक युवती पर सरेआम जानलेवा कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद गत दिवस एक एचआर प्रोफैशनल की दिन-दिहाड़े अज्ञात हमलावरों ने सिर पर गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। अभी इन मामलों की जांच में पुलिस जुटी ही थी कि दिन-दिहाड़े सुबह 9 बजे जिम के बाहर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। लगभग यही हाल अन्य जिलों में भी है।


सोनीपत में लगभग 5 हत्याएं होने के बावजूद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर शांत बैठे हैं। फरीदाबाद में हुई तीनों हत्याओं में विशेष बात यह थी कि अपराधियों ने ऐसे वक्त तथा ऐसी जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया जहां लोगों का आवागमन काफी अधिक रहता है। चुप्पी साधे बैठे हैं मुख्यमंत्री व भाजपा नेता : हरियाणा में लगातार बढ़ रहे अपराध पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। करनाल में मुख्यमंत्री ने विकास चौधरी हत्याकांड से अनभिज्ञता जाहिर की तो लोग हैरान रह गए क्योंकि विकास चौधरी कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता थे। वहीं जब हत्या के कई घंटे बाद मुख्यमंत्री से इस बारे में प्रतिक्रिया लेनी चाहिए तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!