Haryana : लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब इन महिलाओं को भी मिलेंगे 2100 रुपये; सरकार की बड़ी राहत

Edited By Harman, Updated: 11 Aug, 2026 12:42 PM

lado lakshmi yojna now women earning rs 1 80 lakh will also get rs 2100

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए अब लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। अब प्रदेश सरकार ने सलाना 1.80 लाख इनकम कमाने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ देने का फैसला किया है। इससे प्रदेश की अधिक पात्र...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने के लिए अब लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। अब प्रदेश सरकार ने सलाना 1.80 लाख इनकम कमाने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ देने का फैसला किया है। इससे प्रदेश की अधिक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा।

जानकारी हो कि पहले इस योजना में उन बहन-बेटियों को शामिल किया गया था जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होगा। अब सरकार ने इस योजना के नियमों में बदलाव करते हुए इसका दायरा बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जानकारी हो कि प्रदेश सरकार ने गत 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ किया था 

बता दें सीएम सैनी ने सोमवार (10 अगस्त,2026)  को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी की है। योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि डाली गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 10 किस्तों में 2 हजार 42 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!