Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Feb, 2023 10:45 PM

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक की पत्नी की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
गुडग़ांव, (ब्यूरो): सिविल लाइन थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक की पत्नी की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, सेक्टर-15 पार्ट-2 में संजीव बंसल का एक प्लॉट है, जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर बिहार समस्तीपुर मूल का संजीव पाल बतौर मजदूर कई दिनों से काम कर रहा था। बीती 1 फरवरी को वह पहली मंजिल पर नए हुए निर्माण पर पानी छिडक़ाव कर तराई कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। मकान मालिक ने उसे तुरंत पास के निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में अब मृतक संजीव पाल की पत्नी रेनू देवी ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक समय पर रुपये नहीं दे रहा था।
परेशान होकर उसका पति यहां से काम छोडऩा चाह रहा था। साथ ही साइट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं किए हुए थे। काम करते समय मजदूरों की सुरक्षा का कहने के बावजूद कोई ख्याल नहीं रखा गया। महिला ने आरोप लगाया है कि मालिक की लापरवाही के चलते ही उसके पति की मौत हो गई है। मामले में महिला के बयान पर सिविल लाइन थाना में शुक्रवार रात गैर इरादतन हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।