कुरुक्षेत्र: 3.60 करोड़ की अफीम के साथ 4 तस्कर किए गिरफ्तार, झारखंड से पंजाब हो रही थी सप्लाई

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2024 02:56 PM

kurukshetra police arrested 4 smugglers with opium worth rs 3 crore 60 lakh

कुरुक्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबारियों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): शहर में पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नशा कारोबारियों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, झारखंड से पंजाब जा रही अफीम की बड़ी खेप को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 36 किलो अफीम की जब्त

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से स्क्रैप ट्रक में अफीम को पंजाब लाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और जिला सीमा में 152 डी हाईवे पर एक ट्रक को रोका गया। पुलिस की ओर से ट्रक की चेकिंग करने के बाद उसमें से 36 किलो अफीम बरामद की, जिसका बाजार भाव 3 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

अफीम के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तारः एसपी

इस मामले पर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि जिला सीमा पर पुलिस ने एक ट्रक में 36 किलो अफीम को कब्जे में लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!