"भाजपा ने सिर्फ वादे किए, काम नहीं..." बीजेपी पर कुमारी सैलजा का अटैक

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Aug, 2024 08:17 PM

kumari selja s attack on bjp

वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री व सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा आज नारनौल पहुंची। नारनौल पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। कुमारी सैलजा ने नारनौल में आयोजित कांग्रेस जन संदेश यात्रा में शिरकत कर लोगों को संबोधित किया।...

नारनौल (भालेंद्र यादव): वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री व सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा आज नारनौल पहुंची। नारनौल पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। कुमारी सैलजा ने नारनौल में आयोजित कांग्रेस जन संदेश यात्रा में शिरकत कर लोगों को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा भाजपा पर हमलावर होती नजर आई।

वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि चाहे केंद्र हो या हरियाणा हर जगह भाजपा सरकार से आमजन परेशान है। भाजपा ने सिर्फ वायदे किए, लेकिन अब तक काम कुछ नहीं कर पाई। हरियाणा में तकरीबन साढ़े चार साल जेजेपी के साथ गठबंधन कर लूट मचाई और अब चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री बदल लोगों को गुमराह कर दोबारा से सत्ता हथियाना चाहती है, लेकिन आमजन बदलाव का मन बना चुका है और वो इस बार कांग्रेस को वोट करने के मूड में नजर आ रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!