गुर्जर का भड़ाना पर पलटवार- '23 मई की तारीख बताएगी कौन जाएगा पाकिस्तान!' (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 05 May, 2019 05:47 PM

बल्लभगढ़ भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अवतार सिंह भड़ाना द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर दिए गए बयान पर कहा कि यह तो आने वाली 23 तारीख ही बताएगी कि पाकिस्तान कौन...

फरीदाबाद (अनिल राठी): बल्लभगढ़ भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अवतार सिंह भड़ाना द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर दिए गए बयान पर कहा कि यह तो आने वाली 23 तारीख ही बताएगी कि पाकिस्तान कौन जाएगा।

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश का पंजाबी समुदाय सच्चा देशभक्त है, जिन्होंने देश के बंटवारे के समय पाकिस्तान को छोड़ हिंदुस्तान को चुना था। गुर्जर ने मलेना रोड स्थित एक वाटिका में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 12 मई को सभी अपने कीमती वोट का इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा वोट करें।

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर तीखे वार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी फरीदाबाद की जनता के हित की बात नहीं की अपने कार्यकाल में अवतार सिंह भड़ाना दिल्ली में लोगों से छिपकर बैठे रहते थे, जबकि वह हमेशा अपने आप को मेवात का सांसद बताते हैं। कृष्ण पाल गुर्जर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर लिया है और उन्हीं के हाथों में देश सुरक्षित है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!