Edited By Deepak Kumar, Updated: 24 Jun, 2025 05:59 PM

करनाल में कर्ण लेक के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में 35 वर्षीय व्यक्ति ने छलांग लगाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। परिवार वालों का आरोप है कि घरेलू कलह के चलते ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
करनालः करनाल में कर्ण लेक के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में 35 वर्षीय व्यक्ति ने छलांग लगाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। गोताखोरों की टीम को बुलाकर नहर में सर्च अभियान चलाया गया। वहीं, परिवार वालों का आरोप है कि घरेलू कलह के चलते ऐसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की बहन सरोज ने कहा कि मेरा छोटा भाई है। उन्होंने आरोप लगाया सुसराल वालों ने मारपीट की जिसके बाद हमारे पास करनाल आया, यहां उसका बड़ा भाई रहता है और घर आकर खाना खाया। उसके बाद उसके दिमाग में क्या हुआ मुझे फोन पर बात भी की और कहा आज आखिरी बार बात कर रहा हूं मैं नहर पर हूं। जैसे ही में यहां पहुंची इतने में उसने नहर में छलांग लगा दी।
सरोज ने बताया कि उसके भाई का नाम सुखविंदर है उसकी शादी को 4-5 साल हो चुके हैं। पानीपत में अपनी सुसराल के आसपास ही रहता था। उन्होंने पत्नी और कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उसे सारे ताने मारते थे। उसकी एक बेटी भी है। फिलहाल पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली।
पहले व्यक्ति की तलाश की जाएगी, फिर की जाएगी कार्रवाईः थाना सदर प्रभारी
घटना स्थल पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी तरसेम ने कहा कि सूचना मिली थी एक व्यक्ति जिसकी उम्र 35 साल की है वो नहर में छलांग लगा गया है। गोताखोरों को बुलाया गया है और अब उसकी तलाश की जाएगी। आसपास की कुछ महिलाओं ने व्यक्ति को नहर में कूदते हुए देखा है। नहर में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की एक्टिवा भी यहां नहर पर खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि नहर में छलांग लगाने का कारण का अभी पता नही चल पाया है। पहले व्यक्ति की तलाश की जाएगी, उसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)