Edited By Manisha rana, Updated: 03 Dec, 2023 11:26 AM

कुछ ही देर में चार राज्यों के चुनाव नतीजे आने वाले है। इसी को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार के नतीजे सामने आ रहे है।
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : कुछ ही देर में चार राज्यों के चुनाव नतीजे आने वाले है। इसी को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार के नतीजे सामने आ रहे है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और जहां तक तेलंगाना की बात है वहां भाजपा का इतना आधार नहीं है लेकिन वहां भी पहले से बेहतर प्रदर्शन होगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। जनता में असुरक्षा का भय था जिसके परिणाम स्वरूप आज जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश में लम्बे समय से भाजपा का शासन है और भाजपा ने वहां विकास कार्य और जनता के लिए जो कुछ किया, उसी के चलते जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है। भाजपा की नीतियों पर जनता विश्वास जता रही है और तीन राज्यों में हमारी सरकार बनने जा रही है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)