Haryana Weather : हरियाणा में आज छाए रहेंगे बादल, 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

Edited By Isha, Updated: 13 Apr, 2025 10:54 AM

clouds will remain in haryana today

हरियाणा में पिछले 2 दिन से बारिश का दौरा जारी है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से पहले प्रदेश का अधिकतम तापमान

चंडीगढ़: हरियाणा में पिछले 2 दिन से बारिश का दौरा जारी है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से पहले प्रदेश का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन अब 6 डिग्री की गिरावट के साथ प्रदेश का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। 

शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वैसे आमतौर पर मौसम साफ रहेगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। पिछले दिनों में हुई बारिश के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!