कंगना को मिली Y प्लस सुरक्षा, अनिल विज ने किया अमित शाह का धन्यवाद

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Sep, 2020 06:14 PM

kangana gets y plus security anil vij thanks amit shah

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तथा मुंबई पुलिस और बॉलीवुड हस्तियों पर विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में छाई अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। कंगना को ये सुरक्षा गृह मंत्रालय...

पंचकूला (उमंग): अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तथा मुंबई पुलिस और बॉलीवुड हस्तियों पर विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में छाई अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। कंगना को ये सुरक्षा गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है। इस सुरक्षा के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर देश के गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है। 
 

 


बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना शुरुआत से ही मुखर हैं। उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। अपने बयानों के चलते वे न केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के निशाने पर आ गई हैं बल्कि कई राजनीतिक पार्टियां भी उनपर निशाना साध रही हैं।

इसी बीच संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इस पर राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी थी। इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा था कि वे नौ सितंबर को मुंबई आ रही है। कंगना के साथ हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज सपोर्ट में आए। उन्होंने कहा कि मुंबई शिवसेना या संजय राउत के बाप की नहीं है, कंगना रनौत अपनी मुहिम जारी रखें। सरकार को उन्हें सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए। 
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!