शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर कल्याण ने दी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Dec, 2024 09:10 PM

kalyan congratulated maharashtra chief minister devendra fadnavis

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को मुंबई के आजाद मैदान पहुंच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को मुंबई के आजाद मैदान पहुंच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार को बधाई दी।

इस अवसर पर कल्याण ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने राष्ट्रवाद की भावना को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश में महायुति प्रचंड जीत दिलाई। इसके लिए महाराष्ट्र की जनता भी बधाई की पात्र है। 
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, 22 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम समेत अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!