कैथल पुलिस ने तलाशी लेने के लिए रोकी कार, अंदर का नजारा देख उड़े होश...  रंगे हाथ गिरफ्तार किए 2 बदमाश

Edited By Isha, Updated: 21 Jun, 2025 04:02 PM

kaithal police stopped the car for search

जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 313 ग्राम

कैथल (जयपाल रसूलपुर): जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 313 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अफीम की खेप पुण्डरी एरिया में सप्लाई करने जा रहे थे।

पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशा तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम करने वाली साबित हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत योजना बनाकर नाकेबंदी की। इस दौरान शक के आधार पर एक वाहन को रोका गया जिसमें सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल (21) और प्रकाश (65) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि यह अफीम एक व्यक्ति मुकेश उर्फ काला ने उन्हें दी थी। मुकेश एक ट्रक ड्राइवर है और उसने इन्हें यह अफीम पुण्डरी इलाके में किसी ग्राहक तक पहुंचाने के लिए दी थी। पुलिस की तत्परता से यह खेप पकड़ी गई, लेकिन मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ काला मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जाएगी। इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सब इंस्पेक्टर जय भगवान ने बताया कि अफीम की यह खेप एक बड़ी तस्करी की योजना का हिस्सा थी। अगर यह खेप बाजार में पहुंच जाती तो इसका भारी दुष्प्रभाव हो सकता था। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और ऐसे किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

कैथल पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और नशा मुक्त समाज की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!