हरियाणा में मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स में जियो सबसे आगे, ट्राई की नवीनतम रिपोर्ट से मिली ये जानकारी

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jun, 2026 07:17 AM

jio leads in mobile and home broadband subscribers in haryana

हरियाणा में 83.03 लाख मोबाइल ग्राहकों और 6.25 लाख होम ब्रॉडबैंड (जियो होम) ग्राहकों के साथ रिलायंस जियो राज्य का  नंबर-1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर बना हुआ है।

चंडीगढ़ : हरियाणा में 83.03 लाख मोबाइल ग्राहकों और 6.25 लाख होम ब्रॉडबैंड (जियो होम) ग्राहकों के साथ रिलायंस जियो राज्य का  नंबर-1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर बना हुआ है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की अप्रैल 2026 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने हरियाणा में मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड, दोनों सेवाओं में अपनी शानदार बढ़त बरकरार रखी है। अप्रैल में जियो ने राज्य में 83,000 से ज़्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े, जो सबसे ज़्यादा बढ़त थी, साथ ही जियो ने फिक्स्ड वायरलेस और वायरलाइन हाई-स्पीड होम ब्रॉडबैंड सर्विसेज में 15,000 से ज़्यादा सब्सक्राइबर जोड़े, जो भी सबसे ज़्यादा वृद्धि थी ।

हरियाणा में अपनी जियो होम सेवाओं का तेज़ी से विस्तार करके, जियो राज्य भर के ग्राहकों को अपनी विभिन्न डिजिटल सेवाओं का बुके उपलब्ध करा रहा है, जिसमें राज्य के विशाल ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं। आजकल होम एंटरटेनमेंट ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है और जियो का सेट-टॉप बॉक्स जो की एक डिजिटल गेटवे है, ने दर्शकों में ज़बरदस्त इंगेजमेंट बनाने में कामयाबी हासिल की है। जियो सेट-टॉप बॉक्स के ज़रिए यूज़र्स कई ओटीटी ऐप्स, लाइव टीवी, गेमिंग और जियो पीसी  — जो एक क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफ़ॉर्म है — का एक्सेस कर सकते हैं और ये सभी जियो होम सॉल्यूशंस के ज़रिए उपलब्ध कराए जाते हैं।

जियो, जो की हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे पसंदीदा टेलीकॉम ऑपरेटर है, ने जियो होम सॉल्यूशंस के ज़रिए राज्य के लोगों, जिनमें युवा प्रोफेशनल्स, छोटे और मध्यम उद्यमी, छात्र, गृहिणियां, किसान, सेल्फ एंप्लॉयड और राज्य के कोने-कोने में रहने वाले अन्य लोग शामिल हैं, को सशक्त बनाया है। 6000860008 पर मिस्ड कॉल दे कर आप व्हाट्सएप पर लेटेस्ट जियो होम ऑफर्स के फ़ायदों की जानकारी पा सकते हैं।

लोग ऐसे पॉपुलर प्लान्स का भरपूर फ़ायदा उठा रहे हैं जिनकी कीमत इफेक्टिवली  ₹ 555.5 रूपए प्रति महीना (₹ 2222, क्रिकेट सीज़न पैक) है जो की कई बेनिफिट्स के साथ उपलभ्ध हैं, जिनमें हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और वॉयस-इनेबल्ड सेट-टॉप बॉक्स जिसमें एचडी चैनलों समेत 1000+ डिजिटल टीवी चैनल मिलते हैं । साथ ही, इनमें 12 ओटीटी  ऐप्स और कई मुफ़्त बेनिफिट्स भी शामिल हैं, जैसे गूगल जेमिनी प्रो ( Google Gemini Pro) और 5000 जीबी  गूगल क्लाउड स्टोरेज। इसके अलावा, कोई इंस्टॉलेशन चार्ज भी नहीं है। हरियाणा में खासकर ग्रामीण इलाकों में जियो होम सेवाओं का तेज़ी से अपनाया जाना, ग्रामीण हरियाणा में विश्वसनीय हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट की बढ़ती मांग को रेखांकित करता है, और इससे लोगों को कई डिजिटल फ़ायदे मिले हैं, जैसे आसानी से बिल भरना, ऑनलाइन शिक्षा या छोटे ऑनलाइन बिज़नेस चलाना।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!