जींद की रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई सीएम, दादा की थी गांव में दुकान...जानें कहां है पैतृक घर

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Feb, 2025 08:56 PM

jind s rekha gupta becomes the new cm of delhi lives in julana

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाया गया है। भाजपा ने बुधवार को दिल्ली में विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई है। रेखा गुप्ता मुल रूप से हरियाणा के जींद जिले के जुलाना ब्लॉक की रहने रहने वाली हैं। उनका गांव नंदगढ़ हैं।...

जींद : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बनाया गया है। भाजपा ने बुधवार को दिल्ली में विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई है। रेखा गुप्ता मुल रूप से हरियाणा के जींद जिले के जुलाना ब्लॉक की रहने रहने वाली हैं। उनका गांव नंदगढ़ हैं। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। 

करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा राम ऋषि, दूसरे नंबर पर जयभगवान व सबसे छोटा बेटा सुशील है।

पिता करते थे बैंक में नौकरी

रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बनें तो उनकी बदली दिल्ली हो गई थी। इसके बाद 1976 में पूरा परिवार जींद से दिल्ली शिफ्ट हो गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है।

छात्र जीवन से रही राजनीति एक्टिव

रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई, 1974 को हुआ था। छात्र जीवन से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। जो कि उन्होनें छात्र संगठन ABVP से शुरुआत की। रेखा ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। पहली बार वह 11 हजार वोटों से हार गई थी तो पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी की वंदना से साढ़े चार हजार वोटों से हार गई थीं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!