जींद उपचुनाव खास के साथ रिस्की भी, जनता तय करेगी अपना MLA

Edited By Shivam, Updated: 27 Jan, 2019 07:33 PM

jind by election all preparation complete

हरियाणा की राजनीतिक पार्टियों के लिए मान-प्रतिष्ठा का सवाल बने जींद उपचुनाव का समय आ गया है। राजनीतिक पार्टियों ने 26 जनवरी तक पूरे जोर-शोर से अपने उम्मीदवार का प्रचार-प्रसार किया है, हालांकि यह तो जनता को तय करना है कि आखिर जींद की कुर्सी किसके हाथ...

जींद(विजेन्द्र): हरियाणा की राजनीतिक पार्टियों के लिए मान-प्रतिष्ठा का सवाल बने जींद उपचुनाव का समय आ गया है। राजनीतिक पार्टियों ने 26 जनवरी तक पूरे जोर-शोर से अपने उम्मीदवार का प्रचार-प्रसार किया है, हालांकि यह तो जनता को तय करना है कि आखिर जींद की कुर्सी किसके हाथ लगने वाली है। यह चुनाव खास होने के साथ कांग्रेस, भाजपा, इनेलो और जजपा के लिए रिस्की भी है, क्योंकि इसमें जो जीता वो तो सिकंदर माना ही जाएगा, लेकिन हारने वाले के भविष्य पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि इसी साल लोकसभा व विधान सभा चुनाव होने हैं, आने वाले चुनावों में अपनी साख मजबूत करने के लिए पार्टियों को ये चुनाव काफी प्रभावित करेगा।

राज्य सरकार ने इस दिन यहां सरकारी अवकाश अधिसूचित किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें। जाटलैंड में सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार डा. कृष्ण मिड्ढा, कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला, जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय सिंह चौटाला, इनेलो के उम्मेद सिंह रेढू तथा लोकतंत्र रक्षा पार्टी के विनोद आश्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

जींद उप चुनाव में कुल 21 प्रत्याशी खड़े हुए हैं, जबकि प्रचार के दौरान कई प्रत्याशियों ने दूसरे प्रत्याशियों को अपना समर्थन भी दे दिया है। 11 जनवरी से सभी उम्मीदवारों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया था। लगभग 15 दिन तक चला प्रचार अभियान शनिवार 26 जनवरी की शाम तक शांत हो गया।

चुनाव को लेकर क्या है तैयारियां?
चुनाव की तैयारियों को लेकर एसडीएम जींद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किसी भी पोलिंग बूथ पर बिजली पानी शौचालय से लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या होगी तो उसे तुरंत निपटा जाएगा। पोलिंग एजेंटों को मॉक ड्रिल करवाई जाएगी। मॉक ड्रिल के बाद सुबह सात बजे पोलिंग बूथों पर पोलिंग शुरू हो जायेगी जो शाम पांच बजे तक चलेगी।

सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग एजेंटों को कागजी कार्रवाई पूरी करके पोलिंग समाप्त होने के बाद पूरी पुलिस सुरक्षा के साथ ईवीएम और कागजी रिकॉर्ड को स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा। जिसकी वीडियोग्राफी के साथ एवं आब्जर्वर के सुपरविजन में रखा जाएगा। लगभग 1000 का पोलिंग स्टाफ हैं, पुलिस और सेंटर आब्जर्वर के साथ मिलाकर करीब 2000 कर्मचारी होंगे। इस बार जींद विधानसभा में उपचुनाव के लिए 158 बूथ बनाए गए हैं। 2014 आम चुनाव में 153 बूथ थे।

मतदाताओं की संख्या में 8541 की बढ़त
जींद में 1 लाख 72 हजार 775 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 3565 लोग ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। जींद विधानसभा में पिछली बार की तुलना में 8541 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। कुल 169210 मतदाताओं में से 82171 मतदाता 18 से 39 साल के हैं। इनमें से 1770 मतदाता 18 से 19 साल के हैं, जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। जींद विधानसभा में पुरुष मतदाता 90206 हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 79004 है। नए मतदाताओं में 1177 पुरुष व 693 महिला मतदाता हैं।

पहली बार वीवी पैट का इस्तेमाल
28 जनवरी को होने वाले उपचुनाव में पहली बार वीवी पैट का प्रयोग किया जाएगा। यह मशीन ईवीएम के साथ अटैच होगी। जैसी ही मतदाता अपना वोट डालेगा, वह वीवी पैट मशीन से संबंधित उम्मीदवार का नाम व जानकारी देख सकेगा। इससे उसे पता चलेगा कि उसका वोट सही जगह गया है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!